विवरण
और पढो
उन्हें (प्राणियों को) अग्रिम रूप से पांच दिन तैयारी करनी होती है चौथे स्तर तक नीचे जाने के लिए। और फिर वहां से, थोड़ा तैयार होते हैं, थोड़ा सा, और फिर नीचे और नीचे जाते हैं। अब, चौथे से तीसरे स्तर तक, इन्हें तैयार होने में चार दिन लगते हैं। जितनी नीचे, उतनी कम तैयारी। इसलिए, यदि मास्टर लोगों को सिखाने के लिए पृथ्वी पर नीचे जाते हैं, वे तुरंत वापस ऊपर नहीं आते, क्योंकि इसमें बहुत समय लगता है। तैयार करने में बहुत परेशानी होती है ऊपर और नीचे, ऊपर और नीचे। तो अगर वे नीचे जाते हैं, बस! वे जीवन भर रहते हैं, लंबे समय के लिये।