खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
अधिक
पशु अधिकार समूहों ने दक्षिण अफ़्रीकी उच्च न्यायालय से जोहान्सबर्ग चिड़ियाघर के हाथियों के अधिकारों को संविधान में निहित घोषित करने का अनुरोध किया, तथा उन्हें कैद से मुक्त करने का तर्क दिया (IOL)
सोफिया [बुल्गारिया] में पशु अधिकार संरक्षण सहायता के लिए सैकड़ों लोग 5 किलोमीटर की चैरिटी दौड़ में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन "कैम्पेन एंड एक्टिविज़्म फॉर एनिमल्स इन द इंडस्ट्री" द्वारा किया गया था (Bulgarian News Agency)
यूएस: राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान से अपने 2026-2030 रणनीतिक योजना में गैर-पशु, मानव-केंद्रित अनुसंधान को औपचारिक रूप से प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया (Physicians Committee for Responsible Medicine)
स्पेन: एस्पेनयोल फ़ुटबॉल टीम ला लीगा मैच से पहले छोड़े गए कुत्तों को मैदान पर लेकर आई, जिसका उद्देश्य बचाए गए कुत्तों के लिए नए घर ढूँढना है (द इंडिपेंडेंट)
“अच्छी लड़की और सच्ची नायिका”: स्टीवंस काउंटी [वाशिंगटन, यूएस] में 13 वर्षीय बचाव कुत्ता गीता ने पुलिस को सतर्क करके और उन्हें दूरस्थ केबिन में ले जाकर घायल 84 वर्षीय देखभालकर्ता को बचाया (द इंडिपेंडेंट)
सर्वेक्षण में पाया गया 87% कुत्ते पालने वाले माता-पिता लोगों की तुलना में अपने पालतू जानवरों के साथ "पहली नज़र में प्यार" में अधिक विश्वास करते हैं, 80% अपने कुत्ते के साथ तुरंत जुड़ाव की रिपोर्ट करते हैं (गुड न्यूज़ नेटवर्क)
कॉन्सेप्शन बे साउथ [न्यूफ़ाउंडलैंड, कनाडा]: मिस्टर जोशुआ नामक बकरा दौड़ के अंतिम कुछ किलोमीटर में आधे मैराथन में स्वेच्छा से शामिल हो गया और फिनिश लाइन पर मेयर से एक पदक प्राप्त किया (गुड न्यूज़ नेटवर्क)
ग्लासगो वीगन फ़ेस्टिवल [स्कॉटलैंड, यूके] 7वें वर्ष के लिए वापस आ गया है, जिसमें 12 अक्टूबर, 2024 को हचिसंस एट पोलोक पार्क में वीगन भोजन, उत्पादों और गतिविधियों के साथ 70 से अधिक स्टॉल शामिल हैं - अधिक जानकारी के लिए VeganEventsUK.co.uk/glasgow-vegan-festival पर देखें (ग्लासगो लाइव)
स्वीट पी प्लांट-बेस्ड किचन [रोचेस्टर, न्यूयॉर्क, यूएस] के वीगन शेफ़ रयान जेनिंग्स एक वेब शो "प्लांट पॉवर्ड विद शेफ रयान" का शुभारंभ कर रहे हैं, जिसमें स्वस्थ और स्वादिष्ट वीगन खाना बनाने के तरिकों को दिखाया जाएगा। (वेजआउट)
वीगन कंपनी माइनडफुल FÜD ने अपने उत्पाद बी माइंडफुल हनी के लिए कनाडा पोस्ट प्रतियोगिता में 73,600 अमेरिकी डॉलर जीते, जो कि त्यागे गए सेबों से बना एक वीगन शहद है। यह अब कनाडा के 250 स्टोर्स में उपलब्ध है। (वीगन समाचार)
हमारे ग्रह से जुड़ी और अधिक प्रासंगिक खबरों के लिए, कृपया देखें SupremeMasterTV.com/NWN
इजरायल पर ईरान के हमले से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका (Nghệ An TV)
इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष के कारण दक्षिणी लेबनान में लोग पलायन कर रहे हैं (ANTV)
बेलारूस के नेता लुकाशेंको ने संकेत दिया कि बेलारूस युद्ध के बाद पुनर्निर्माण में यूक्रेन की सहायता करेगा (Tagtik)
पूर्व NATO सचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने माना कि NATO यूक्रेन में युद्ध को रोक सकता था... लेकिन आक्रमण से पहले के महीनों में यूक्रेन को अधिक हथियार और सैन्य उपकरण न भेजकर उसने बहुत बड़ी गलती की (Tagtik)
वित्तीय बाधाओं, तकनीकी पिछड़ेपन और जनशक्ति की कमी का हवाला देते हुए विशेषज्ञ ने चेतावनी दी कि रूसी अर्थव्यवस्था यूक्रेन युद्ध को अधिक समय तक नहीं झेल सकती (Fortune)
सेनेटर जोनी अर्न्स्ट [रिपब्लिकन-आयोवा, यूएस] ने राष्ट्रपति ट्रंप के “अब्राहम समझौते” की तारीफ की, जो मध्य पूर्व में स्थिरता लेकर आया, और इसे बाइडन-हैरिस के शासन की वर्तमान अराजकता से तुलना की (Fox News)
यूएस चुनाव: राष्ट्रपति ट्रंप के साथी उम्मीदवार जे.डी. वेंस, हैरिस और डेमोक्रेट्स की आलोचना करते हुए कहते हैं कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के प्रति "नफरत फैलाने" का काम किया है, जिसके कारण दो हत्या के प्रयास हुए (स्काई न्यूज़ ऑस्ट्रेलिया)
पुर्तगाल 2024 के वैश्विक शांति सूचकांक में दुनिया के 7वें सबसे शांतिपूर्ण देश के रूप में स्थान पर है, जिसकी कम अपराध, राजनीतिक स्थिरता और जीवन की उच्च गुणवत्ता के लिए प्रशंसा की गई (Portuguese American Journal)
चीन: युवा लोगों के "कुछ न करने और ज़िम्मेदारियों से बचने” की प्रवृत्ति अर्थव्यवस्था के लिए ख़तरा बन रहा है, क्योंकि अधिक से अधिक चीनी युवा महसूस करते हैं कि जब मकान की कीमतें और जीवन-यापन की लागत बढ़ रही है, तो पारंपरिक सफलता के विचारों का पीछा करना बेकार है। (कैफ़े बिज़)
वियतनाम: सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय अस्थायी और जर्जर मकानों को ‍हटाने के लिए लगभग 16,800 घरों के निर्माण को वित्तपोषित कर रहा है। (VTV24)
वियतनाम के शिक्षा मंत्रालय ने स्कूलों में अंग्रेज़ी को दूसरी भाषा बनाने की योजना बनाई है (कैन थो टीवी)
कैलिफ़ोर्निया [यूएस] के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सेंट्रल वैली में बर्ड फ़्लू के संभावित तीसरे मानव मामले का पता लगाया, जिसके नमूने परीक्षण के लिए संघीय सरकार को भेजे गए (ABC30)
सैन डिएगो काउंटी [कैलिफ़ोर्निया, यूएस] एस्कॉन्डिडो में पहले स्थानीय रूप से फैले डेंगू बुखार के मामले की जांच कर रहा है और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मच्छरों पर छिड़काव अभियान शुरू कर दिया है (FOX 5/KUSI)
इटली के सुअर पालन केंद्रों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का प्रकोप जारी है, जिसके कारण बड़े पैमाने पर सुअरों को मारा जा रहा है। राष्ट्रीय नियंत्रण उपायों की असफलता से पशु कल्याण को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं (यूरोग्रुप फॉर एनिमल्स) इटली का पोर्क उद्योग संकट में है, क्योंकि अफ्रीकी स्वाइन फीवर ने इतालवी सुअर पालन केंद्रों को तबाह कर दिया है (फॉक्स न्यूज़)
यूएस के विश्लेषण में पाया गया कि कोविड-19 महामारी के दौरान अचानक अप्रत्याशित शिशु मृत्यु दर में वृद्धि हुई है (वाशिंगटन पोस्ट)
टेनेसी [यूएस] बचाव दल ने तूफान हेलेन की बाढ़ के बाद एक पेड़ पर 6 मीटर [20 फीट] की ऊँचाई पर फंसे कुत्ते को पाया, और उसे परिवार से मिलाया (गुड न्यूज़ नेटवर्क)
रिकॉर्ड में पहली बार, अटलांटिक महासागर में अक्टूबर के महीने में एक साथ 3 तूफान आए [कर्क, लेस्ली, मिल्टन], तूफान किर्क श्रेणी 4 तक पहुँच गया है (फिलिप क्लॉटज़बैक)
भूमध्य रेखा के पास कुछ क्षेत्रों में अटलांटिक महासागर के ठंडा होने की प्रवृत्ति वैज्ञानिकों को हैरान कर रही है, जिससे समुद्र के तापमान पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को समझना मुश्किल हो रहा है (द डेली डाइजेस्ट)
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़्ज़ु कर्ज संकट के बीच आर्थिक सहायता की तलाश में भारत का दौरा कर रहे हैं, और द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने की उम्मीद कर रहे हैं (बीबीसी)
सुपर तूफान और जलवायु परिवर्तन: एक वैश्विक खतरा, क्योंकि गर्म होते महासागर और बदलते वर्षा पैटर्न टाइफून को मजबूत बना रहे हैं (एचटीवी टिन टूक)
शिकागो [यूएस] कन्वेंशन सेंटर ने खिड़कियों पर 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किए हैं, ताकि पक्षियों की मौत को रोका जा सके, क्योंकि एक ही रात में 1,000 पक्षी खिड़कियों से टकराकर मर गए (गुड न्यूज नेटवर्क)
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफ़ोर्निया, इरविन [यूएस] के शोधकर्ताओं ने स्क्विड की त्वचा की रंग बदलने वाली विशेषताओं से प्रेरित होकर तापमान-नियंत्रित कपड़ा विकसित किया है। यह कपड़ा पहनने वालों को गर्मी समायोजित करने की सुविधा देता है और एथलेटिक कपड़ों में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। (गुड न्यूज नेटवर्क)
अध्ययन: जब मंगल सूर्य के करीब होता है, तो वह अंतरिक्ष में तेजी से पानी खोता है क्योंकि मौसमी बदलाव पानी के खोने की दर को काफी प्रभावित करते हैं (Space)
वियतनाम के डोंग थाप में एक असामान्य बगीचा है जिसमें एक बहुत ही दुर्लभ नारियल है, जो इतना मीठा है कि आप उसकी परत भी खा सकते हैं (डॉक ला बिन्ह डुओंग)
यूएस: छह वर्षीय लुका अर्पिन ने वारविक [मैसाचुसेट्स] में एक पूप-स्कूपिंग व्यवसाय शुरू किया, एक पशु आश्रय में स्वयंसेवा करने के बाद एक बिल्ली को गोद लेने के लिए पैसे जुटाए (गुड न्यूज़ नेटवर्क)
दिन का प्रेरक उद्धरण: "जब तक आप ईमान नहीं लाएंगे, तब तक आप जन्नत में प्रवेश नहीं करेंगे, और जब तक आप एक-दूसरे से प्रेम नहीं करेंगे, तब तक आप अपना ईमान पूरा नहीं कर पाएंगे।" –प्रिय पैगंबर मुहम्मद [शाकाहारी] [उन पर शांति हो] (The Hadith)
हमारे ग्रह से अधिक प्रासंगिक समाचारों के लिए, कृपया देखें SupremeMasterTV.com/NWN
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड